विश्व हाथी दिवस
(World Elephant Day)
आज का दिन : 12 अगस्त 2025
- प्रतिवर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।
- वर्ष 2011 में थाईलैंड के एलीफेंट रीइंट्रोडक्शन फाउंडेशन और फिल्म निर्माता पेट्रिशिया सिम्स और माइकल क्लार्क ने विश्व हाथी दिवस मनाने की पहल की। इसके बाद पहली बार 12 अगस्त, 2012 को विश्व हाथी दिवस मनाया गया।
- विश्व हाथी दिवस को मनाने का उद्देश्य हाथियों की घटती आबादी को काबू कर उनको संरक्षण प्रदान करना है। हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जीव है।
- हाथी भारत का प्राकृतिक विरासत पशु है। 13 अक्टूबर, 2010 को राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक में हाथी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 15 अक्टूबर, 2010 को पर्यावरण मंत्रालय ने हाथी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की अधिसूचना जारी की।
- भारत में हाथियों की आखिरी गणना वर्ष 2017 में हुई थी, तब देश के 23 राज्यों में 27,312 हाथी थे। इससे पूर्व 2012 में हुई गणना में यह संख्या 29,576 थी। देश में हाथियों के संरक्षण के लिए 34 हाथी रिजर्व बनाए गए है।
- केन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से हाथियों के संरक्षण और मानव हाथी संघर्ष के समाधान व बंदी हाथियों के कल्याण के लिए 'प्रोजेक्ट टाइगर एंड एलीफेंट' के तहत राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को वित्तीय व तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है।
- एशियाई हाथियों को संकटग्रस्त प्रजातियों की आईयूसीएन रेड लिस्ट में 'लुप्तप्राय' प्राणियों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 5 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी पर हाथियों की 170 प्रजातियां थीं, लेकिन वर्तमान में अफ्रीकी और एशियाई दो ही प्रजातियां बची हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें