राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 संबंधी सम्पूर्ण जानकारी
(National Sports Day)
आज का दिन : 29 अगस्त 2026
- हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह की जयन्ती पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही देश में खेलों के प्रति जागरुकता का माहौल बनाना है।
- 27 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर व्यापक युवा सहभागिता पहल, खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद
- दुनिया भर में 'हॉकी के जादूगर' के नाम से प्रसिद्ध मां भारती के सपूत मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ।
- हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी में मेजर ध्यानचंद को महारत हासिल थी। उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाए।
- मेजर ध्यानचंद ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए। उन्होंने 1948 में संन्यास लिया।
- भारत सरकार ने सन् 1956 में भारत के तीसरे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण से मेजर ध्यानचंद को सम्मानित किया। समय-समय पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठती रही है। हालांकि खेल के क्षेत्र में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रूप में अभी तक मात्र एक ही बार भारत रत्न प्रदान किया गया है।
- भारतीय ओलंपिक संघ ने मेजर ध्यानचंद को 'शताब्दी का खिलाड़ी' घोषित किया था।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
- भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से हर साल खेलों में उत्कृष्टता को सराहने और पुरस्कृत करने के लिए 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार' दिए जाते हैं।
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : चार साल की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
- अर्जुन पुरस्कार : चार वर्षों तक निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार : प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेताओं को तैयार करने के लिए कोचों को दिया जाता है।
- ध्यानचंद पुरस्कार : खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : उन कॉरपोरेट संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल के प्रचार-प्रसार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- मौलाना अब्दुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी : किसी विश्वविद्यालय को अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंटों में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए दी जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें