गुरुवार, 29 अगस्त 2024

29 अगस्त 2024 : परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस

परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस

(International Day against Nuclear Tests)

आज का दिन : 29 अगस्त 2024

  • प्रतिवर्ष 29 अगस्त को 'परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 दिसंबर 2009 को अपने 64 वें सत्र में सर्वसम्मति से प्रतिवर्ष 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।
  • 16 जुलाई 1945 को परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू होने के बाद से अब तक 2,000 से अधिक परमाणु परीक्षण हो चुके हैं। इन परीक्षणों से पर्यावरण और मानव जीवन पर भयानक और दुखद प्रभाव पड़ रहा हैं।
  • परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि के पक्षकारों के 2026 समीक्षा सम्मेलन के लिए तैयारी समिति का दूसरा सत्र 22 जुलाई - 2 अगस्त, 2024 को जिनेवा में आयोजित किया गया।
  • परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य मानवता, पर्यावरण और पृथ्वी पर इसके प्रभावों से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
  • इस दिवस की स्थापना के बाद सभी देशों ने मई 2010 में 'परमाणु हथियारों के बिना दुनिया की शांति और सुरक्षा प्राप्त करने' के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें