रविवार, 27 सितंबर 2026

27 सितंबर 2026 : विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस-2026 की थीम व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

(World Tourism Day)

आज का दिन : 27 सितंबर 2026

  • प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 1980 से प्रतिवर्ष 27 सितंबर को 'विश्व पर्यटन दिवस' मनाया जा रहा है। 
  • सन् 1970 में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। इसीलिए इस दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

  • विश्व पर्यटन दिवस पर विश्व के लगभग सभी देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई राज्यों में राष्ट्रीय स्मारकों व पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है।
  • भारत में सितंबर 2002 में 'अतुल्य भारत' नाम से अभियान शुरू किया गया था।  यह अपने किस्म का पहला प्रयास था, जिसने देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया।
  • दुनिया में भारत का स्थान शीर्ष पांच पर्यटक स्थलों में आता है। विश्व पर्यटन संगठन और वर्ल्ड टूरिज्म एण्ड ट्रैवल काउन्सिल सहित पर्यटन क्षेत्र की कई संस्थाओं भारतीय पर्यटन को सबसे ज्यादा तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र के रूप में बताया है।

ग्लासगो घोषणा पत्र

  • स्कॉटलैंड के ग्लासगो में नवंबर 2021 में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में पर्यटन क्षेत्र के लिए ग्लोसगो घोषणा पत्र जारी किया गया था। इसे 'पर्यटन में जलवायु कार्रवाई पर ग्लोसगो घोषणा पत्र' (Glasgow Declartion : Climate Action in Tourism) कहा जाता है। इस घोषणा पत्र के अनुसार अगले दशक में पर्यटन में कार्बन उत्सर्जन को कम से कम 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही वर्ष 2050 से पहले नेट जीरो हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

*विश्व पर्यटन दिवस-2026 का विषय/थीम*

“Digital Agenda and Artificial Intelligence to Redesign Tourism,”


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें