बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

11 अक्टूबर 2025 : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

(International Day of the Girl Child)

आज का दिन : 11 अक्टूबर 2025

  • प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को प्रस्ताव पारित करके प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का निर्णय किया।
  • 11 अक्टूबर, 2012 को पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानना एवं उनकी आवश्यकताओं को उजागर करना है। साथ ही बालिकाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए उनके मानवाधिकारों को पूरा करने में सहायता करना है।
  • सन् 1995 में चीन की राजधानी बीजिंग में हुए विश्व महिला सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श के बाद बीजिंग कार्रवाई मंच व घोषणा-पत्र वजूद में आया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार दुनिया में इस समय 1.1 बिलियन बालिकाएं 18 या उससे कम आयु की हैं। इसलिए उनकी प्रगति की खाई भरने के लिए अभी बहुत कार्य किया जाना बाकी है। 

प्लान इंटरनेशनल ने की थी पहल

  • एक गैर सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की पहल की थी। इसके बाद कनाडा ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने संबंधी प्रस्ताव रखा जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में चुना।


भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस

  • भारत में 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1966 में इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री का पद संभाला था। राष्ट्रीय बालिका दिवस सन् 2009 से मनाया जा रहा है।
  • बालिका कल्याण के लिए वर्तमान में भारत सरकार की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और 'सुकन्या समृद्धि खाता योजना' संचालित की जा रही है।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना : इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत से की गई। यह योजना शुरुआत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे 100 चुनिंदा जिलों में एक राष्ट्रीय अभियान के जरिए कार्यान्वित की जाएगी, जहां पर बालक-बालिकाओं का अनुपात  बेहद कम है। वर्ष 1991 में हर 1000 बालकों पर 945 बालिकाएं थीं, लेकिन वर्ष 2011 में हर 1000 बालकों पर 918 बालिकाएं ही थीं। देश में हरियाणा में सबसे कम 1000 पर 877 महिलाएं हैं, जबकि केरल में सर्वाधिक 1000 पर 1084 महिलाएं हैं।
  • सुकन्या समृद्धि खाता योजना : इस योजना की शुरुआत 4 दिसंबर, 2014 को की गई। 3 दिसंबर, 2014 को सुकन्या समृद्धि खाता नियम-2014 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। सुकन्या समृद्धि खाता बालिका के माता-पिता या संरक्षक द्वारा बालिका के नाम से उसके जन्म लेने से दस वर्ष तक की आयु हासिल करने तक खोला जा सकेगा।

*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस-2025 का विषय/थीम*

The girl I am, the change I lead: Girls on the frontlines of crisis

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें