बुधवार, 2 अक्तूबर 2024

2 अक्टूबर 2024 : अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
International Day of Non-Violence

आज का दिन : 2 अक्टूबर 2024

  • प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।
  • महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस सन् 2007 से मनाया जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने का उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापना करना और इसकी प्राप्ति के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाना है।
  • 15 जून, 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने की घोषणा की थी। 140 से अधिक देश इस प्रस्ताव के सह-प्रस्तावक थे।
  • वर्ष 2018 में यूनेस्को ने #kindnessmatters अभियान शुरू किया था। अहिंसा के उद्देश्यों को फैलाने वाले इस अभियान से अब तक लगभग 51 लाख युवा जुड़ चुके हैं।
  • यह माना जाता है कि अहिंसा के नव सिद्धान्तों की रचना मोहनदास करमचंद गांधी और रूसी लेखक लियो टॉलस्टॉय ने मिलकर की।
  • महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में 'अहिंसा और सत्याग्रह' को एक अस्त्र के रूप में प्रयोग करके देश को आजादी दिलाई।
  • 15 जून, 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित संकल्प में कहा गया कि 'शिक्षा के माध्यम से जनता के बीच अहिंसा का व्यापक प्रसार किया जाएगा।' संकल्प यह भी पुष्ट करता है कि 'अहिंसा के सिद्धांत की सार्वभौमिक प्रासंगिकता एवं शांति, सहिष्णुता तथा संस्कृति को अहिंसा द्वारा सुरक्षित रखा जाए।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें