झारखंड स्थापना दिवस
Jharkhand Foundation Day
आज का दिन : 15 नवंबर 2024
- 15 नवंबर को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
- झारखंड 15 नवंबर, 2000 को राज्य बनाया गया। इस राज्य का गठन दक्षिण बिहार के 18 जिलों को मिलाकर किया गया। इसके साथ ही झारखंड देश का 28वां राज्य बना था।
- 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती होने कारण ही झारखंड की स्थापना के लिए यह दिन चुना गया।
- लोकसभा ने झारखंड को राज्य बनाने संबंधी विधेयक को 2 अगस्त, 2000 को तथा राज्यसभा ने 11 अगस्त, 2000 को मंजूरी दी।
- बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
- 15 नवंबर, 1875 में झारखंड के रांची में आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। बिरसा मुंडा 19वीं सदी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर खड़े हुए थे।
- बिरसा मुंडा को रांची और सिंहभूमि के आदिवासी 'बिरसा भगवान' का दर्जा देते हैं।
झारखंड राज्य से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- झारखंड की राजधानी रांची है।
- झारखंड का क्षेत्रफल- 79,714 वर्ग किलोमीटर है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड राज्य की जनसंख्या- 3,29,88,134 है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड राज्य लिंगानुपात- 949/1000 है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड राज्य की साक्षरता दर- 66.4 प्रतिशत है। इसमें पुरुष साक्षरता 76.8 और महिला साक्षरता का 55.4 प्रतिशत है।
- झारखंड राज्य की मुख्य भाषाएं- हिन्दी, उर्दू, मैथिली, भोजपुरी है।
- झारखंड राज्य 210 51'10'' से 250 19'15'' उत्तरी अक्षांश एवं 830 20'50'' से 880 4'40'' पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है।
- झारखंड राज्य पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार एवं दक्षिण में ओडिशा से घिरा हुआ है।
- उत्तरी कोयल, दक्षिणी कोयल, फल्गु, सकरी, पंचाने, दामोदर, स्वर्ण रेखा, बराकर झारखंड राज्य की प्रमुख नदियां हैं।
- हजारीबाग नेशनल पार्क (हजारीबाग), तोपचांपी अभ्यारण्य (धनबाद), डोल्मा वन्य जीव अभयारण्य (सिंहभूमि) और मदुआडार वन्य जीव अभयारण्य (पलामू) झारखंड के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य हैं।
- झारखंड के लोग बसंत ऋतु में सरहूल त्योहार मनाते है। जिसमें वे अपने देवता की पूजा करते हैं। अन्य प्रमुख त्योहारों में करमा, सोहराइ, बडना, टूसू आदि प्रमुख है। यहां क्रिसमस, होली, बसंत पंचमी, दिवाली, दशहरा आदि त्योहार भी मनाए जाते हैं।
- छत्रा मेला झारखंड का प्रमुख पशु मेला है, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं की खरीद और बिक्री होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें