विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस
(International Day of Women and Girls in Science)
आज का दिन : 11 फरवरी 2026
- यूनेस्को और यूएन-वुमन की ओर से प्रतिवर्ष 11 फरवरी को 'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है। इसे 'अंतरराष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस' भी कहा जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर, 2015 को प्रतिवर्ष 11 फरवरी को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। पहली बार यह दिवस वर्ष 2016 में मनाया गया।
- यह दिवस मनाने का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही उनके लिए इस क्षेत्र के दरवाजे खोलने के लिए जागरूकता उत्पन्न करना है।
- यूनेस्को की विज्ञान पर रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में मात्र 33 प्रतिशत महिला शोधार्थी हैं। इसके अलावा अभी तक प्रदान किए गए 631 विज्ञान नोबेल पुरस्कारों में से मात्र 23 ही महिलाओं को प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार आधुनिक तकनीकी फील्ड एआई में भी पांच में से मात्र एक महिला प्रोफेशनल है।
*विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस-2026 का विषय/थीम*
Synergizing AI, Social Science, STEM and Finance: Building Inclusive Futures for Women and Girls.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें