आज का दिन : 11 फरवरी 2026
यूनानी दिवस
(Unani Day)
- देश में प्रतिवर्ष 11 फरवरी को यूनानी दिवस मनाया जाता है।
- प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक, शिक्षक और स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान की जयंती 11 फरवरी को 'यूनानी दिवस' मनाया जाता है।
- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से पहला यूनानी दिवस वर्ष 2017 में मनाया गया था। यह दिवस इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- यूनानी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत यूनान (वर्तमान ग्रीस) के हिप्पोक्रेट्स ने की थी। भारत में यह चिकित्सा पद्धति ग्यारहवीं शताब्दी में अरबों और फारसियों द्वारा लाई गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें