विश्व कैंसर दिवस
(World Cancer Day)
आज का दिन : 4 फरवरी 2025
- प्रतिवर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
- कैंसर एक घातक बीमारी है। इसी बीमारी के नियंत्रण और आमजन में इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 4 फरवरी को 'विश्व कैंसर दिवस' मनाया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) के बैनर तले विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
- तंबाकू का सेवन कैंसर के रोग का सबसे प्रमुख कारण है। इस रोग के बारे में माना जाता है कि उपचार से बचाव ही बेहतर है। कैंसर हो जाने पर इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है पर नामुमकिन नहीं। मरीज अगर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस बीमारी का सामना करे और सही समय पर इलाज मुहैया हो तो इलाज संभव हो जाता है।
- वर्तमान में कैंसर के कुछ प्रकार हैं- मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, किडनी कैंसर, लंग कैंसर, त्वचा कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, गले का कैंसर इत्यादि।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सन् 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो सकती है। वर्ष 2022 में लगभग 9.6 मिलियन मौतें कैंसर से हुई। कैंसर के कारण हर साल 10 लाख से ज्यादा बच्चे अपनी मां को खो देते हैं और 1.4 मिलियन बच्चे अपने पिता को खो देते हैं।
- अनुमान है कि 2020 से 2050 तक कैंसर की वैश्विक आर्थिक लागत 2552 ट्रिलियन अमेरिकी डालर होगी।
- अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) की ओर से वर्ष 2025 से 2027 तक त्रिवर्षीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी थीम United by Unique रखी गई है।
विश्व कैंसर कांग्रेस
- अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ की स्थापना सन् 1933 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में की गई। यह संगठन प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर कैंसर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व कैंसर कांग्रेस (World Cancer Congress) का आयोजन करता है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन पहली बार स्पेन के मैड्रिड में अक्टूबर, 1933 में आयोजित किया गया।
- पिछली विश्व कैंसर कांग्रेस का आयोजन 17 से 19 सितंबर, 2024 तक जिनेवा, स्विट्जरलैंड में किया गया।
- अगली विश्व कैंसर कांग्रेस का आयोजन 24 से 26 सितंबर, 2026 तक हांगकांग में किया जाएगा।
- भारत में विश्व कैंसर कांग्रेस का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर, 1994 में किया गया था।
भारत में कैंसर के प्रति जागरुकता
- भारत में कैंसर के प्रसार को रोकने और जल्दी पता लगाने और इलाज के उद्देश्य से 1975-76 में राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया गया।
- भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस 7 नवंबर को मैडम क्यूरी की जयंती पर मनाया जाता है।
- देश में राष्ट्रीय आरोग्य निधि के अंतर्गत 'स्वास्थ्य मंत्री कैंसर रोगी निधि' योजना 2009 में शुरू की गई। इस निधि से सहायता प्राप्त करने के लिए ऐसे विभिन्न क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों में राष्ट्रीय आरोग्य निधि जैसी रिवाल्विंग निधि स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिन्हें भारत सरकार के कैंसर कार्यक्रम से उपकरणों के लिए धनराशि प्राप्त होती है।
*विश्व कैंसर दिवस-2025-2027 का विषय/थीम*
United by Unique
*यह त्रिवर्षीय अभियान (वर्ष 2025 से 2027) का विषय/थीम है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें