शनिवार, 20 जून 2026

20 जून 2026 : विश्व शरणार्थी दिवस 2026 की थीम व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

विश्व शरणार्थी दिवस

(World Refugee Day)

आज का दिन : 20 जून 2026

world-refugee-day-2025-in-hindi
विश्व शरणार्थी दिवस 2026 : Until Everyone Is Safe
  • प्रतिवर्ष 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने प्रथम विश्व शरणार्थी दिवस 20 जून, 2001 को मनाया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व शरणार्थी दिवस मनाने का संकल्प 12 फरवरी, 2001 को अपनाया। यह दिवस मनाने का उद्देश्य शरणार्थियों के प्रति सम्मान प्रकट करना और उनकी समस्याओं के प्रति लोगों व सरकारों का ध्यान आकर्षित करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 1951 में हुए रिफ्यूजी कन्वेंशन और इसके बाद 1967 के प्रोटोकॉल से शरणार्थियों के हितों की रक्षा की जा रही है।
  • 1951 के रिफ्यूजी कन्वेंशन के अनुसार एक शरणार्थी वह है जिसे अपनी जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, किसी विशेष सामाजिक समूह में सदस्यता या राजनीतिक विचारधारा के कारण उत्पीडऩ के भय से अपना घर और देश छोडऩा पड़ा हो।
  • पलायन को मजबूर का सम्मान करना ही इस दिवस को मनाने की सार्थकता सिद्ध करता है।
  • दुनिया में अशांति फैलने के साथ ही रिफ्यूजी यानी शरणार्थियों की समस्या भी विकराल होती जा रही है। इसी समस्या पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने और शरणार्थियों के मानव अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र यह दिवस मनाता है।

1951 की शरणार्थी कन्वेन्शन

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से दूसरे विश्व युद्ध के बाद पैदा हुए हालात के कारण 14 दिसंबर, 1950 को यह संधि लाई गई। 
  • जुलाई 1951 में 26 देशों के प्रतिनिधियों ने इस संधि के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए जिनेवा में बैठक की थी। इसी कन्वेशन के तहत शरणार्थियों की परिभाषा तय की गई और उनकी सुरक्षा, सहायता और अधिकार निर्धारित किए गए हैं। 
  • वर्ष 1967 में एक प्रोटोकॉल के तहत इसका दायरा बढ़ाया गया। शरणार्थियों के बारे में वर्ष 1969 में अफ्रीका में शरणार्थी कन्वेशन, 1984 में लैटिन अमेरिका में हुआ कार्टाजेना घोषणा-पत्र और योरोपीय संघ की साझा शरणार्थी प्रणाली उल्लेखनीय है। 
  • 1951 के शरणार्थी कन्वेन्शन के सिद्धान्तों के लिये, दिसम्बर 2018 में हुए 'शरणार्थियों पर ग्लोबल कॉम्पैक्ट' के जरिए फिर से शरणार्थियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के संकल्प व्यक्त किए गए।

विश्व शरणार्थी दिवस-2026 का विषय/थीम
Until Everyone Is Safe


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें