जन औषधि दिवस
(Jan Aushadhi Diwas)
आज का दिन : 7 मार्च 2026
- देश में प्रतिवर्ष 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है।
- भारत सरकार की ओर से 7 मार्च, 2019 को पहला जन औषधि दिवस मनाया गया। यह सातवां जन औषधि दिवस है।
- जन औषधि दिवस को मनाने का उद्देश्य जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता लाना और उनके उपयोग को बढ़ावा देना है।
- भारत सरकार के औषध विभाग द्वारा 'प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना' चलाई जा रही है, जो आम लोगों को किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने में जुटी है।
- 'प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना' का कार्यान्वयन ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) के पास है।
- जन औषधि दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।
- देश में अब तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़कर 15,000 से अधिक हो गई है। सरकार ने 31 मार्च 2027 तक 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है।
- प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों पर उपलब्ध दवाओं की कीमत ब्रांडेड कीमतों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत कम है।
जन औषधि दिवस सप्ताह-2026
- देश में 1 से 7 मार्च 2026 तक जन औषधि दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरे देश में 1 से 5 मार्च 2026 तक 250 से अधिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।
*जन औषधि दिवस-2026 का विषय/थीम*
जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी - सेहत की बात, बचत के साथ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें