विश्व सामाजिक न्याय दिवस
(World Day of Social Justice)
आज का दिन : 20 फरवरी 2026
- प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर, 2007 को अपनी 62वें सत्र में प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- विश्व सामाजिक न्याय दिवस को मनाने का उद्देश्य लिंग भेद, दहेज प्रथा, महिला हिंसा, नशाखोरी, भ्रूण हत्या आदि को समाप्त करना है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा का मानना है कि सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय राष्ट्रों के भीतर और उनके बीच शांति और सुरक्षा की प्राप्ति और उसे बनाए रखने के लिए अपरिहार्य हैं तथा बदले में, शांति और सुरक्षा के अभाव में, या सभी मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के सम्मान के अभाव में सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
*विश्व सामाजिक न्याय दिवस-2026 का विषय/थीम*
Social Protection and Decent Work for All
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें