शनिवार, 23 अगस्त 2025

23 अगस्त 2025 : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

 आज का दिन : 23 अगस्त 2025

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

(National Space Day)

आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ
(Aryabhatta to Gaganyaan: Ancient Wisdom to Infinite Possibilities)

  • दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) 23 अगस्त, 2024 को मनाया जा रहा है।
  • 23 अगस्त, 2023 को भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बना था, इस ऐतिहासिक उपलब्धि को महत्व प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • प्रतिवर्ष 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' मनाने की अधिसूचना भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग की ओर से 13 अक्टूबर, 2023 को जारी की गई।
  • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2025 के अवसर पर राष्ट्रीय भेंट 2.0 की विषय/थीम विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों का लाभ उठाना। (Leveraging Space Technology and Applications for Viksit Bharat 2047.) रखी है।

भारत का मिशन चंद्रयान

  • चन्द्रयान-1: चन्द्रमा के लिए भारत का प्रथम अभियान चन्द्रयान-1 वर्ष 2008 में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया गया। इस मिशन का उद्देश्य चांद पर पानी की खोज करना था। 29 अगस्त, 2009 को इससे सम्पर्क टूट गया था।
  • चन्द्रयान-2: भारत ने चन्द्रमा के लिए अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए चन्द्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया था। इसरो ने इस अभियान में स्वदेशी ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान भेजा था। यह मिशन चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए था। हालांकि जब लैंडर विक्रम दक्षिणी ध्रुव पर उतर रहा था तब उसका संपर्क टूट गया। बाद में नासा और इसरो दोनों ने इसका मलबा दक्षिणी ध्रुव पर खोज निकाला था। यह अभियान 80 प्रतिशत तक सफल रहा था।
  • चन्द्रयान-3: इसरो ने 14 जुलाई, 2023 को देश का तीसरा चन्द्रमा मिशन चन्द्रयान-3 आंध्र-प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चन्द्रयान-3 निर्धारित 41 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसी के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बना। इस उपलब्धि के साथ भारत चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग हुई और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर भ्रमण किया। विक्रम लैंडर ने जिस स्थान पर लैंड किया था, उसे शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया।


*राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2025 का विषय/थीम*

आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ
(Aryabhatta to Gaganyaan: Ancient Wisdom to Infinite Possibilities)



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें