शनिवार, 30 नवंबर 2024

30 नवंबर 2024 : रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस

आज का दिन : 30 नवंबर 2024

रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस

(Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare)

  • प्रतिवर्ष 30 नवंबर को 'रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस' मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहली बार यह दिवस 2005 में मनाया गया था। पेरिस में 1993 में केमिकल वेपन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन यह 29 अप्रेल, 1997 को लागू हुआ। 
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही दम घोंटने वाली जहरीली गैसों व जीवाणु युद्ध से दुनिया को बचाना है।
  • सामूहिक विनाश के ऐसे हथियारों पर नियंत्रण के लिए 'रासायनिक हथियार निषेध संगठन' (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons) की स्थापना की गई है। इसके पहले महानिदेशक ब्राजील के जोस मैरिसियो बुस्तानी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें