सोमवार, 26 जनवरी 2026

26 जनवरी 2026 : अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस

अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस
(International Day of Clean Energy)

आज का दिन : 26 जनवरी 2026


  • प्रतिवर्ष 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 अगस्त, 2023 को इस दिवस को मनाने का संकल्प पारित किया था। यानी 26 जनवरी, 2026 को तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस मनाया जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस को मनाने का उद्देश्य सभी के लिए सस्ती, भरोसेमंद, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच को बढ़ावा देना है।
  • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से हमारे ग्रह को जलवायु परिवर्तन से भी बचा सकते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार आज भी दुनिया में लगभग 685 मिलियन लोग अंधेरे में रहते हैं। इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक उप-सहारा अफ्रीका में हैं।


अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी

  • 26 जनवरी, 2009 को अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) की स्थापना जर्मनी के बॉन में की गई थी। वर्तमान में इसके सदस्यों में 169 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।
  • अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी का मुख्यालय संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी स्थित मसदर शहर में है।
  • अक्षय ऊर्जा स्रोतों में सूर्य, हवा, पानी, अपशिष्ट और पृथ्वी से मिलने वाली गर्मी को शामिल किया जाता है यानी प्रकृति द्वारा इनकी पुन:पूर्ति की जाती है और ये कोई ग्रीनहाउस गैस या प्रदूषण पैदा नहीं करते हैं।

*अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा दिवस-2026 का विषय/थीम*
Clean energy: for all and for our planet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें