आज का दिन : 5 मार्च 2025
अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस
(International Day for Disarmament and Non-Proliferation Awareness)
- 5 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता दिवस' मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से 5 मार्च 2023 को पहली बार यह दिवस मनाया गया।
- इस दिवस के लिए वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत संकल्प प्रस्ताव को 7 दिसंबर, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनाया।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामूहिक विनाश के हथियारों के खतरों और निरस्त्रीकरण और हथियारों के अप्रसार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सामूहिक विनाश के हथियार विशेषकर परमाणु हथियार अपनी विनाशकारी शक्ति और मानवता के लिए उनके द्वारा उत्पन्न खतरे के कारण बेहद चिंता का विषय बने हुए हैं।
- यूएन की ओर से दुनिया में हथियारों को खत्म करने के उद्देश्य से 'संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण मामलों का कार्यालय' (यूएनओडीए) की स्थापना जनवरी 1998 में की गई थी। यूएनओडीए के कार्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड), वियना (ऑस्ट्रिया), लीमा (पेरू), लोमे (टोगो) और काठमांडू (नेपाल) में स्थित हैं।
- यूएन की ओर से प्रतिवर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक 'संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सप्ताह' मनाया जाता है। इस सप्ताह का आयोजन निरस्त्रीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस का कहना है कि "निरस्त्रीकरण और अप्रसार शांति में निवेश हैं। वे हमारे भविष्य में निवेश हैं। आइए इन खतरों को खत्म करें इससे पहले कि वे हमें खत्म कर दें।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें